दंतेवाड़ा

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव हेतु,आस्था विद्या मंदिर के छात्रों और शिक्षक का हुआ चयन

दंतेवाड़ा से सागर भास्कर, रैयनोराज मरकाम एवं अमुजुरी बिश्वनाथ फरीदाबाद हरियाणा में देंगे अपने विचार

गीदम। अतिसंवेदनशील प्रांत छत्तीसगढ़ के जिला दंतेवाड़ा का नाम उपलब्धियों का किताब में और एक बार जुड़ गया। दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत एजुकेशन सिटी जावंगा स्थित आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल के दो बच्चें सागर भास्कर एवं रैयनो राज मरकाम समेत कार्यरत व्याख्याता अमुजुरी बिश्वनाथ का चयन 9वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2023 संस्करण के लिए हुआ। यह आयोजन 17 से 20 जनवरी 2024 तक “अमृत काल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सार्वजनिक पहुंच (आउटरीच)” विषय पर जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के ट्रांसलेशन स्वास्थ्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट -टीएचएसटीआई) के क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आरसीबी) परिसर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र विज्ञानं संकुल (एनसीआर बायोटेक साइंस क्लस्टर), फरीदाबाद, हरियाणा में किया जा रहा है। इस विश्व स्तरीय महोत्सव में कुल 17 विधाओं में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जिसमें स्टूडेंट साइंस विलेज विधा में दंतेवाड़ा के सागर भास्कर एवं रैयनो राज मरकाम छत्तीसगढ़ राज्य दल के साथ हिस्सा लेंगे। बच्चों के समेत व्याख्याता अमुजुरी बिश्वनाथ भी आकांक्षी भारत के लिए शिक्षा – राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षक कार्यशाला, साइंस थ्रू गेम्स एंड टॉयस, विज्ञानिका विज्ञान साहित्य सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

आईआईएसएफ के वर्ष 2023 संस्करण का आयोजन संयुक्त रूप से भारत सरकार के अंतर्गत विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन संस्थान भारत (नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन), विज्ञान भारती और हरियाणा सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत के प्रधान मंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी समेत अन्य मंत्रीगण, अधिकारियों एवं विदेश के मंत्रियों तथा डेलीगेट्स संबोधन करेंगे। इस महोत्सव का उद्देश्य भारत में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचारों के क्षेत्र में उपलब्धियों की एक विस्तृत श्रृंखला का उत्‍सव मनाते हुए उन्हें उजागर करना है।

यह कार्यक्रम विभिन्न कार्यकलापों जैसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा संगोष्‍ठी, वक्ताओं के साथ परस्‍पर बातचीत, प्रदर्शनियों, प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं, ज्ञान-साझाकरण गतिविधियों, प्रौद्योगिकी शो आदि के माध्यम से सभी हितधारकों के बीच संयोजन रखता है। इस उपलब्धि पर दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर, बीईओ शेख रफीक, आस्था विद्या मंदिर प्राचार्य गोपाल पांडे समेत शिक्षा विभाग के समस्त कर्मचारीगण बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button