बीजापुर

इंद्रावती महाविद्यालय के NSS छात्रों ने ग्राम गोल्लागुड़ा में चलाया सात दिवसीय नशा मुक्त एवं स्वच्छता अभियान

मुर्गेश शेट्टी,भोपालपटनम 2/12/25 बीजापुर । जिले के शासकीय इंद्रावती महाविद्यालय भोपालपटनम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम गोल्लागुड़ा में दिनांक 24 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान छात्रों ने नशा मुक्त भारत अभियान और स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभिन्न जनजागरण गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर की शुरुआत नशा मुक्ति रैली से हुई, जिसमें छात्रों ने पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। छात्रों ने ग्राम संपर्क कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से संवाद कर नशे से होने वाली सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों की जानकारी दी। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत NSS स्वयंसेवकों ने पूरे गांव में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा शिविर में प्रतिदिन योगाभ्यास कराया गया, जिसके माध्यम से युवाओं ने स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

शिविर अवधि में छात्रों को विभिन्न विभागों—महिला एवं बाल विकास विभाग, तहसील कार्यालय, आयुर्वेद विभाग, तथा विधिक सेवा प्राधिकरण—से उपयोगी जानकारियां प्राप्त हुईं। साथ ही ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से अवगत कराया गया।

इन सात दिनों के दौरान छात्रों में सामुदायिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, समय पालन, कर्तव्यबोध, तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास हुआ।

इस सफल शिविर ने न केवल ग्राम गोल्लागुड़ा में जागरूकता का वातावरण बनाया बल्कि विद्यार्थियों को समाज सेवा का व्यवहारिक अनुभव भी प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button