बीजापुर

धान खरीदी केंद्र भोपालपटनम व रुद्रारम में धान खरीदी सत्र 2025-26 का शुभारंभ

मुर्गेश शेट्टी,भोपालपटनम, 2 दिसम्बर 2025।बीजापुर जिले के भोपालपटनम एवं रुद्रारम स्थित धान खरीदी केंद्रों में आज धान खरीदी सत्र 2025-26 का विधिवत शुभारंभ किया गया। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, भोपालपटनम के अंतर्गत संचालित इन केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ खरीदी कार्य की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता कोरम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीलम गनपत तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरसिंह रेड्डी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नारियल फोड़कर एवं पूजा कर खरीदी कार्य का प्रारंभ किया।

इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों ने केंद्र में आए किसानों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनके सुझाव एवं समस्याएं जानी। किसानों ने फसल परिवहन, तौल व्यवस्था, भुगतान प्रक्रिया और समर्थन मूल्य से जुड़े अपने विचार साझा किए। जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शासन की ओर से पारदर्शी, सुचारू और समयबद्ध धान खरीदी प्रक्रिया का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित — लैंप्स समिति अध्यक्ष श्री कोरम कृष्णा राव,भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर एटला ,जिला पदाधिकारी श्रीमती भवानी कोंड्रा,जिला पदाधिकारी श्रीमती रितु मड़े ,एनजीओ प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक श्री कोयलकर श्रीनिवास जिला आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री मुर्गेश शेट्टी ,भाजपा मंडल सदस्य अखिलेश गुरला, साई कृष्णा चेट्टी सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य किसान भाई एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।धान खरीदी के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button