बीजापुर

बीजापुर  के अंदरूनी इलाक़ों में पहुंचकर लोगों को भाजपा के सदस्यता अभियान से जोड़ रहे हैं,भाजपा कार्यकर्ता 

लोगों को दे रहे हैं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

मुर्गेश शेट्टी ,बीजापुर । जिले के बारेगुड़ा, गंगारम और लिंगापुर जैसे अंदरूनी इलाक़ों में पहुँच कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता क्षेत्र के लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने का काम कर रहे हैं और केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव साय जी की सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग बढ़चढ़ कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।उक्त बातें वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनिवास रेड्डी ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है।

भाजपा नेता श्रीनिवास रेड्डी ने अपने जारी प्रेस बयान में यह भी कहा है कि भारतीय जनता पार्टी देश के आम लोगों के आकांक्षाओं की पार्टी है यह एक ऐसी पार्टी है जो देश के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है देश में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनी तब से देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और विश्व में भारत वर्ष की विकसित राष्ट्र के रूप में पहचान बनी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button