Sunday, March 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुरसुरक्षा बलों ने बरामद किया, भारी मात्रा में नक्सल डंप

सुरक्षा बलों ने बरामद किया, भारी मात्रा में नक्सल डंप

मुर्गेश शेट्टी, बीजापुर। जिला बीजापुर के थाना पामेड़ क्षेत्रांतर्गत FOB काउरगुट्टा क्षेत्र के जंगलों में कोबरा 208 बटालियन द्वारा की गई सघन सर्चिंग कार्रवाई के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं रसद सामग्री का डम्प बरामद किया गया।

बरामद सामग्री को माओवादियों ने ग्राम कंचाल के जंगलों में गड्ढों और पेड़ों की खोल में छिपा रखा था। यह सामग्री संभावित बड़ी साजिश को अंजाम देने हेतु एकत्र की गई थी, जिसे सुरक्षा बलों ने समय रहते विफल कर दिया।

बरामद सामग्री में शामिल हैं:-

⭕बीजीएल लांचर, मजल लोडिंग बंदूक

⭕बीजीएल सेल, बैरल पाइप

⭕बैटरी, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, डायरेक्शनल माइंस

⭕ पिठ्ठू बैग, बीजीएल पोच

⭕माओवादी वर्दी, केरिपु पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस, बेल्ट, बेडशीट

⭕माओवादी साहित्य, पटाखे

⭕राशन सामग्री

सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की एक बड़ी साजिश को विफल किया गया है। यह डंप बरामदगी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel