बीजापुर

“रेत पर रार ,विधायक विक्रम मंडावी पर पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा ने बोला हमला 

“रेत पर कांग्रेस का हाथ – जनता के साथ विश्वासघात”

बीजेपी का आरोप – विधायक मंडावी के संरक्षण में हज़ारों ट्रक रेत का अवैध परिवहन

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर। जिले में रेत को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया।
मंगलवार को अटल सदन (भाजपा कार्यालय) में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा – “बीजापुर की भोली-भाली जनता को गुमराह करने का खेल अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा। सच यह है कि कांग्रेस की सरकार और स्थानीय विधायक मंडावी के संरक्षण में ही रेत का कारोबार फलता-फूलता रहा है।”

गागड़ा ने आरोप लगाया कि मई 2020 में जब रेत की निविदा प्रक्रिया हुई, तब प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार थी। “तब बड़े-बड़े दावे किए गए थे कि पंचायतें खुद रेत निकालेंगी और राजस्व बढ़ेगा, लेकिन हकीकत यह रही कि पूरी प्रक्रिया बदलकर रेत कारोबार ठेकेदारों को सौंप दिया गया।”
उन्होंने आगे कहा कि 2021–22 में रेत भंडारण की अनुमति भी कांग्रेस सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंचायतों को देकर ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया। इसके बावजूद आज विधायक मंडावी जनता के बीच निरीक्षण कर ‘नैतिकता’ का दिखावा कर रहे हैं।

गागड़ा ने तीखा तंज कसते हुए कहा – “निविदा प्रक्रिया के समय विधायक मंडावी कुम्भकर्ण की नींद में थे। अब जनता को बरगलाने के लिए जागे हैं। असलियत यह है कि उन्हीं के संरक्षण में बीजापुर से हजारों ट्रकों में रेत का अवैध परिवहन पड़ोसी राज्यों तक हुआ है।”बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस विधायक अब ठेकेदारों पर दबाव बनाकर वसूली करना चाहते हैं। “कांग्रेस का हाथ हमेशा से रेत के इस घोटाले में रहा है और जनता के साथ लगातार विश्वासघात किया गया है।”

कॉंग्रेस के समय पर DMF घोटाले की प्रशासन करें जाँच- गागड़ा.

गागड़ा ने डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फंड (DMF) में हुई गड़बड़ी पर कहा कि कॉंग्रेस कार्यकाल व विधायक जी के समय में खास कर महिला बाल विकास और जनपद पंचायतों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में DMF राशि से जो बोर खनन कार्य के नाम से जो गड़बड़ी हुई उसकी प्रशासन से जाँच की माँग की और भोपालपट्टनम ब्लॉक के अंतर्गत सांड्रापल्ली व चेरपल्ली जैसे अन्य पंचायतों में जो तालाबों के निर्माण का भुगतान आज तक वहां के स्थानीय मजदूरों को नही किया गया है,इन जगहों पर जाँच दल को विधायक जी क्यों नही ले जाते ग्रामीणों को इसकी जानकारी क्यों नही देते इन सब मामलों पर विधायक की चुप्पी क्यों?

उक्त प्रेस वार्ता में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जी.वेंकटेश्वर जी,जिलाध्यक्ष घासीराम नाग जी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार जी,जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर जी,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा जी व महिला मोर्चा जिला महामंत्री माहेश्वरी झाड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button