बीजापुर

बीजापुर के भैरमगढ़ में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर,3 जवान भी शहीद

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर । जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशन से बड़ी अपडेट सामने आई है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 12 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से SLR, INSAS और .303 राइफलें भी मिली हैं। इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG के तीन जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र यादव  ने बताया इस मुठभेड़ में प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी,आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है इसके अलावा दो जवान घायल हुए हैं, वहीं इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है एवं अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पूरा क्षेत्र कॉर्डन किया जा चुका है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है, बस्तर आईजी ने बताया है कि जैसे ही ऑपरेशन पूरी तरह समाप्त होगा, विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button