जगदलपुर

विश्व साइकिल दिवस पर लालबाग मैदान में संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव की ज्यादा से ज्यादा साइकिल के प्रयोग की अपील, देखें वीडियो…

जगदलपुर । “फिट इंडिया मूवमेंट” के अंतर्गत विश्व सायकल दिवस 2026 के अवसर पर “संडे ऑन साइकिल” अभियान का विशेष आयोजन रविवार को लालबाग मैदान में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नगरनारवासी पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए।

अभियान का उद्देश्य आम जन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में। उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए । उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा का शुभारम्भ किया ।यह साइकिल रैली कोतवाली चौक, चांदनी चौक, संजय मार्केट चौक, मां दंतेश्वरी मंदिर, दामोदर पेट्रोल पंप, दलपत सागर, समुंद चौक ,पंच चौक, सर्किट हाउस रोड होते हुए वापस लालबाग मैदान में समाप्त हुई ।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस पर आज संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन किया गया है । उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि साइकिल का ज्यादा से ज्यादा उपयोग दैनिक जीवन में किया जाए। अरुण साव ने कहा कि साइकिल का उपयोग स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है , पर्यावरण के लिए भी अच्छा है और किफायती भी है। उन्होंने कहा कि साइकिल हर दृष्टि से हमारे लिए उपयोगी है इसलिए जितना संभव हो इसका उपयोग करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और अधिकारी कर्मचारियों से भी यथा सम्भव साइकिल के उपयोग का आह्वान किया।

वहीं बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि वर्तमान में जैसी जीवन शैली है जिससे हाईपर टेंसन, शुगर जैसी बीमारियां बढ़ रही है । उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई न कोई व्यायाम जरूरी है । इसमें साइकिलिंग एक बहुत अच्छा विकल्प है, इसे प्रतिदिन चलाया जा सकता है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा साइकिलिंग से पर्यावरण संरक्षण भी होता है। उन्होंने कहा कि इसी संदेश को समाज के देने के उद्देश्य से संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया था जिनमें मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव सम्मिलित हुए और साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए दैनिक जीवन में साइकिल का प्रयोग करें।

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा काफी समय से साइकिल के प्रयोग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लोगों को अपनी सेहत और पर्यावरण की चिंता का संदेश दिया जा रहा था ,इसी तारतम्य में संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया था , जिसमें एक साइकिल रैली निकाली गई थी ,जिसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अपनी सेहत और पर्यावरण के संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा साइकिल का उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button