बीजापुर

मॉडल स्कूल उल्लूर भोपालपटनम के छात्रावास में 5 साल से नहाने-शौच की समस्या, बच्चे जंगल और बोरिंग जाने को मजबूर

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर 18 सितम्बर 2025 ।  जिला बीजापुर विकासखंड भोपालपटनम के अंतर्गत उल्लूर भोपालपटनम स्थित मॉडल स्कूल छात्रावास भवन में अध्ययनरत कक्षा पहली से 12वीं तक के 100 बच्चे पिछले पांच वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। छात्रावास भवन में बाथरूम और शौचालय तो बने हुए हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं होने और पानी की गंभीर कमी के कारण बच्चों को नहाने के लिए बाहर बोरिंग पर जाना पड़ता है और शौच के लिए घने जंगलों का सहारा लेना पड़ता है। गाने जंगल होने के कारण सांप बिच्छू का डर बना रहता है

इस दौरान छात्रावास से मात्र 100 मीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-163 गुजरता है, जिससे किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

छात्रावास अधीक्षक ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने दो-तीन बार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्ताव बनाकर दिया है और सुशासन पर भी लिखित शिकायत दर्ज की है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि छात्रावास भवन में पहले से निर्मित लेटरिंग-बाथरूम की तत्काल मरम्मत कर पानी की व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चे सुरक्षित और सम्मानजनक ढंग से अध्ययनरत रह सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button