बीजापुर

भोपालपटनम के गोल्लगुड़ा में परंपरागत मटकी फोड़ उत्सव धूमधाम से संपन्न

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर, 19 अगस्त ।बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोलागुड़ा स्थित प्राथमिक शाला गोल्लगुड़ा के प्रांगण में परंपरागत मटकी फोड़ उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

बच्चों ने राधारानी एवं भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में सजधज कर शाला में प्रवेश किया, जिससे पूरा परिसर कृष्णमय हो उठा। विद्यालय को रंग-बिरंगे फूलों, झंडियों एवं अन्य सजावटों से भव्य रूप में सजाया गया था।

कार्यक्रम की विशेष झलकियाँ:
शाला परिवार के सहयोग से पिरामिड का निर्माण किया गया, जिसमें छात्रों ने पारंपरिक मटकी फोड़ की प्रस्तुति दी। मटकी फोड़ का दृश्य अत्यंत आकर्षक और मनमोहक रहा, जिसे देख उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने रिकॉर्डेड गीतों पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर जमकर तालियाँ बटोरीं। पूरे कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित ग्रामीणों, अभिभावकों और शिक्षकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी उपस्थितों ने भाग लिया।

शिक्षकों का विशेष योगदान:
इस आयोजन को सफल बनाने में प्राथमिक, मिडिल एवं हाईस्कूल के समस्त शिक्षकों का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। उन्होंने बच्चों को न केवल मार्गदर्शन दिया, बल्कि उत्सव की प्रत्येक गतिविधि को सफलता पूर्वक संचालित करने में भी अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button