बीजापुर

अटकुपल्ली ग्राम पंचायत में शिक्षा और पर्यावरण पर विशेष बैठक, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर , 09 जुलाई 2025 –भोपालपटनम ब्लॉक के ग्राम पंचायत अटकुपल्ली में आज सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं ग्राम सरपंच श्री सुरेश यालम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पंचायत के सभी वार्ड पंच, मुखिया, पटेल, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य शाला त्यागी (स्कूल छोड़ चुके) एवं अप्रवेशी (नए नामांकन से वंचित) बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने हेतु रणनीति तैयार करना था। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पंचायत सदस्यों ने इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा की तथा बच्चों की शिक्षा में निरंतरता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक के पश्चात एक सुंदर और प्रेरणादायक पहल करते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की गई, जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान के भाव से वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने माताओं के नाम पर वृक्ष लगाकर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।

यह बैठक ग्रामीण शिक्षा को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button