बीजापुर

सेवा ही संकल्प : तिमेड़ ग्राम पंचायत में पुल पर हुआ स्वच्छता अभियान, सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत हुआ आयोजन

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर , 7 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा पखवाड़ा 2025” के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक की ग्राम पंचायत तिमेड़ में रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

यह स्वच्छता कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 89 के मतदान केंद्र संख्या 33 पर आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 63 पर स्थित इंद्रावती नदी पर बने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र को जोड़ने वाले 800 मीटर लंबे पुल की सफाई की गई।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के मण्डल महामंत्री गिरिजाशंकर तामडी के मार्गदर्शन में सरपंच श्रीमती टी. लक्ष्मी वासम ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जी. वेन्कटेश्वर, जिलाध्यक्ष श्री घासीराम नाग, एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मुदिल्यार के दिशा-निर्देश में यह अभियान संचालित किया गया।

विशेष योगदान देने वालों में पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व ग्राम पटेल टी. गोवर्धन, पोलिंग बूथ अध्यक्ष एवं वार्ड पंच पोरतेटी नरसैया, पूर्व पंच माधव, उपसरपंच महेश रायपुरे प्रमुख रहे।

ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं का अद्भुत सहयोग

इस सेवा कार्य में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाग लिया।

“सेवा ही सद्भावना का लक्ष्य” इस मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए ग्रामीणों ने पूर्ण मनोयोग से स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।

इस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में निम्न प्रमुख लोग उपस्थित रहे:

सदाशिव झाड़ी, एस. प्रवीर, एस. सिद्धार्थ, पेद्दी नागेश, जगत सकिनाराप, दीपक, राहुल, आप्पाना, कैलाश, सी. वेन्कटेश्वर, पी. मनोज, रामचंद्रम, गणेश, भगत रामचंद्रम, सुकमन, के. नागेश, केजी किस्टैया, शिवकुमार, शैलेंद्र, भवित, झाड़ी संतोष, बी. भानु, जी. लक्ष्मी, रामबाई, अनसूर्या, बी. लक्ष्मी, रातपेल्ली रामैया, पी. रीना, आत्रम दिनेश, क्रिश, राजू, उसेन्द्र, बी. धनलक्ष्मी, ग्राम पंचायत सचिव अल्लेम कृष्णा राव और रोजगार सहायक सरिता।

सभी भाजपा वार्ड पंच, बूथ स्तर के कार्यकर्ता, एवं समर्पित ग्रामीण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button