बीजापुर

सुरक्षाबलों ने बीजापुर के गुंजेपर्ती में बरामद किया हथियार और विस्फोट बनाने का जखीरा

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर। जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की हैं, जहाँ उन्होंने नक्सलियों हथियार और विस्फोट बनाने के औजारों का जखीरा जब्त किया हैं।

जिला बीजापुर, थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत FOB गुंजेपर्ती क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में माओवादियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखा गया हथियार और विस्फोटक तैयार करने के उपकरण, अन्य सह उपकरण, और भारी मात्रा मे विस्फोटक सामग्री का डम्प बरामद किया गया।संयुक्त टीम: कोबरा 205, केरिपु 196 यंग प्लाटून बस्तरिया, केरिपु 229 ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

बरामद सामग्री :-

लेथ मशीन, इलेक्ट्रिक जनरेटर, वाटर पम्प, इलेक्ट्रिक कटर,भारी उपकरण जैसे हाइड्रोलिक सिलेंडर, जेक्स, स्पूलर, मोटर पार्ट्स ,औद्योगिक उपयोग की वस्तुएं: वायर, टूल बॉक्स, ड्रिल बिट्स, कंटेनर, स्टील प्लेट्स विस्फोटक निर्माण सामग्री और दवाइयाँ बरामद की है।

बरामद सभी उपकरणों एवं सामग्री को सुरक्षा मानकों के अनुसार नष्ट किया गया, जिससे माओवादियों की संभावित बड़ी साजिश को विफल किया गया।यह कार्रवाई माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button