बीजापुर

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

मुर्गेश शेट्टी,भोपालपटनम। भारतीय जनसंघ के संस्थापक परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आज मद्देड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। यह वृक्षारोपण मद्देड प्रीमैट्रिक बालक छात्रावास परिसर एवं उप तहसील कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मद्देड के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री बीरा महेश ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री श्री नन्नू ओददीवार ‌मंडल उपाध्यक्ष श्री चिकुड़ गणपत जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सरस्वती सांड्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में दिए गए बलिदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल राष्ट्रनिर्माता को श्रद्धा सुमन अर्पित करना था, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button