Wednesday, April 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़पीडीएस की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित, उचित मूल्य दुकानों में चावल...

पीडीएस की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित, उचित मूल्य दुकानों में चावल की पर्याप्त उपलब्धता…..

रायपुर: खाद्य नियंत्रक जिला रायपुर द्वारा बताया गया कि पी डी एस की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। राशन दुकानों में (उचित मूल्य दुकानों) में चावल की पर्याप्त उपलब्धता है। राज्य में हितग्राहियों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है तथा किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। विभागीय भंडारण में पर्याप्त मात्रा में चावल उपलब्ध है और वितरण कार्य निरंतर जारी है।

राज्य के खाद्य विभाग ने राशन दुकानों में चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (च्क्ै) के तहत खाद्यान्न वितरण पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। विभाग के अनुसार माह के प्रारंभिक दिनों में कुछ उचित मूल्य की दुकानों पर हितग्राहियों की अधिक उपस्थिति के कारण अस्थायी रूप से कतार की स्थिति बन जाती है। हालांकि स्थानीय स्तर पर व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे वितरण कार्य सुचारू रूप से हो सके।

खाद्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी दुकान विशेष में अस्थायी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसका तत्काल निराकरण किया जा रहा है । साथ ही वर्तमान में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए हितग्राहियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि उसका समय पर समाधान किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel