छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में मिला त्वरित समाधान, श्रीमती अंजनी साहू को प्रदान किया गया नवीन राशन कार्ड, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुलमुला निवासी श्रीमती अंजनी साहू को सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में नवीन राशन कार्ड प्रदान किया गया। राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

श्रीमती अंजनी साहू ने अपनी समस्या लेकर जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और उन्हें मौके पर ही नवीन राशन कार्ड जारी कर दिया।

राशन कार्ड प्राप्त होने पर श्रीमती अंजनी साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है, बल्कि प्रशासन स्वयं लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत और योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button