Saturday, April 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय का श्रीनगर में तीन दिवसीय चिंतन...

केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय का श्रीनगर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे शामिल…

रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा श्रीनगर में आयोजित चिंतन शिविर में शामिल होंगे। भारत सरकार द्वारा 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित इस तीन दिवसीय चिंतन शिविर में केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया, विभिन्न राज्यों के खेल मंत्री तथा अधिकारी भारत को खेल शक्ति बनाने की कार्ययोजनाओं पर मंथन करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव चिंतन शिविर में शामिल होने आज सवेरे श्रीनगर के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय चिंतन शिविर में आने वाले समय में देश में खेलों के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों, खिलाड़ियों की तरक्की और बेहतरी के विषय में विचार-विमर्श किया जाएगा। सभी राज्यों के खेल मंत्री और अधिकारी केंद्र सरकार के साथ मंथन कर खेलों के विकास की योजनाएं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप 2047 तक भारत दुनिया में खेल के क्षेत्र में भी अग्रणी बने, इस लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है। आने वाले समय में इनके सकारात्मक परिणाम दिखेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel