जगदलपुर

सिरिसगुड़ा में गौ मांस में साथ पकड़े गए 4 आरोपी, बजरंग दल ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो….

जगदलपुर। लोहंडीगुड़ा विकासखंड के सिरिसगुड़ा ग्राम पंचायत के कांडकीपारा में विगत दिनों गौ हत्या कर उसकी मांस के वितरण करने का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामले में कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि यह घटना जानबूझकर अंजाम दी गई है क्योंकि इस घटना के सारे आरोपी धर्मांतरित लोग हैं यह गांव की सामाजिक संरचना को नष्ट करने के लिए किया गया कुत्सित प्रयास है।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का कहना है कि यह क्षेत्र में धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए और गांव के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने के लिए संयोजित तरीके से षड्यंत्र किया जा रहा है।

बड़ाँजी पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की शिकायत पर मामले में 4 आरोपियों बुधराम मंडावी, सुखराम कश्यप,चंदशेखर मंडावी और मानसिंग मंडावी को गिरफ्तार कर लिया था साथ ही घटना स्थल से सफेद व नीले प्लास्टिक बोरियों में मिले गौ मांस के टुकड़े, खाल, मुंडी, पूंछ आदि अवशेष जब्त कर पशु चिकित्सा विभाग के माध्यम से परीक्षण हेतु भेजे गए हैं।आरोपियों द्वारा गौ हत्या स्वीकार करते हुए बताया गया की गौ माँस खाने और बेचने के उद्देश्य से पशु बाजार लोहंडीगुड़ा से गौ वंश खरीदा था, जहाँ गौ हत्या कर उसके मांस को पहले लगभग 30 भागों में बाटा जाना था फिर बचे हुए गौ माँस को बाजारों में सुवर माँस बेचने वालो को दिया जाना था l पुलिस आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है।

वहीं विश्व हिंदू बजरंग दल ने गौ मांस उसके शेष अवशेषों का सनातन पद्धति के अनुसार अंतिम संस्कार किया।

इस विषय में मंगलवार शाम 6 बजे प्रतिक्रिया देते हुए बजरंगदल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने कहा कि बजरंग दल को विश्वस्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सिरिसगुड़ा में गौ हत्या की योजना बनाई जा रही है। त्वरित संज्ञान लेते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद बड़ांजी पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों बुधराम मंडावी, सुखराम कश्यप,चंदशेखर मंडावी और मानसिंग मंडावी को गिरफ्तार करवाया गया । मुन्ना बजरंगी ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें अन्यथा बजरंग दल उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

विहिप विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल ने कहा हम प्रशासन से यह मांग करते हैं कि आरोपियों पर गौ हत्या हेतु पशु क्रूरता अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाए। गाँव में सक्रिय मतांतरण गिरोहों की जांच कर उन्हें बेनकाब किया जाए l सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु गाँव में विशेष निगरानी दल गठित किए जाएं।

इस अवसर पर विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल, बजरंग दल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी,नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख योगेश रेली, नगर सह प्रमुख अभिषेक साहू, वार्ड अध्यक्ष तमिश नायडू, स्थानीय पुलिस व पशु चिकित्सा विभाग की टीम घटनास्थल पर मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button