Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़दंतेवाड़ाकावड़गांव में बीजापुर नक्सली हमले में शहीद पंडरु पोयाम की आदमकद प्रतिमा...

कावड़गांव में बीजापुर नक्सली हमले में शहीद पंडरु पोयाम की आदमकद प्रतिमा का किया गया,अनावरण, दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय रहे मौजूद

दंतेवाड़ा। जिले के कावड़गांव में रविवार को बीजापुर जिले में शहीद हुए जवान पंडरु पोयाम की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय, एसडीओपी राहुल उइके, जिला पंचायत सदस्य कमला नाग, जनपद सदस्य कुणाल ठाकुर, जनपद सदस्य रामु नेताम,सुरेन्द्र भास्कर, बल्लू भोगामी सहित डिआरजी के जवान,परीजन हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

बता दें कि अबूझमाड़ के दक्षिणी हिस्से में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों के वाहन को विगत 6 जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर जिले के बेदरे में विस्फाेटक से उड़ा दिया था ।हमले में चालक समेत 9 जवानों के बलिदान हो गए थे।

इस हमले में शहीद हुए जवान पंडरु पोयाम की याद में ग्राम वासियों और परिजनों ने कावड़ गांव में उनकी आदम का प्रतिमा स्थापित की थी जिसका अनावरण पुलिस अधीक्षक ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel