जगदलपुर

देशभक्ति की मशाल लेकर निकलेंगे शहरवासी, 14 अगस्त शाम को जगदलपुर में तिरंगा मशाल रैली

जगदलपुर हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को जगदलपुर में भव्य तिरंगा मशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के गौरव के संदेश के साथ आयोजित इस रैली में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

रैली का शुभारंभ शाम 5:30 बजे शहीद स्मारक, मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से होगा। आयोजन में शहरवासी हाथों में तिरंगा और मशाल लेकर देशभक्ति के भाव के साथ शामिल होंगे। रैली के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा।

नगर पालिक निगम जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारी आन-बान-शान का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मशाल के साथ निकलने वाली यह रैली लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करेगी।

आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार और साथियों के साथ रैली में पहुंचकर “भारत की एकता और सम्मान के लिए देशभक्ति की मशाल लेकर चलें।”

दिनांक: 14 अगस्त 2026
समय: शाम 5:30 बजे
प्रारंभ स्थल: शहीद स्मारक, मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण, जगदलपुर

सादर — संजय पाण्डेय, नगर पालिक निगम जगदलपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button