जगदलपुर

बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच के तत्वधान में “आया के गुहार मां दंतेश्वरी के द्वार” 3 दिवसीय सामाजिक सद्भावना यात्रा नारायणपुर से प्रारंभ

जगदलपुर । मंगलवार को नारायणपुर बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच के तत्वाधान में सामाजिक सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया है ,जो नारायणपुर से प्रारंभ होकर बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न गांवों से होते हुए माता दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा में समाप्त होगी।

अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग के नेतृत्व में यह सद्भावना यात्रा मंगलवार को नारायणपुर विधानसभा के विभिन्न गांवों से होती हुई ,मुंडागांव पहुंची है जहां यात्रा का रात्रि विश्राम  निर्धारित है ।

बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच के संयोजक महेश कश्यप ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य आदिवासी समाज में सद्भावना का प्रचार प्रसार करना और आदिवासी समाज को उन षड्यंत्रों के प्रति जागरूक करना है ,जो माता दंतेश्वरी पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हैं ,इस यात्रा के जरिए गांव गांव में उन षड्यंत्रकारियों का चहेरा उजागर करना है जो आदिवासियों को उनकी संस्कृति से दूर करने का प्रयास कर रहे हैं ।

महेश कश्यप ने कहा कि इस यात्रा उद्देश्य ऐसे लोगों की पहचान करना भी है जो अनुसूचित क्षेत्रों में धर्मांतरण को बढ़ावा और संरक्षण देते हैं ।

बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच के संयोजक महेश कश्यप ने कहा कि यह सद्भावना यात्रा 3 दिनों में नारायणपुर , बस्तर और दंतेवाड़ा के विभिन्न गांवों में सद्भावना का संदेश देगी और 11 जनवरी को बस्तर की आराध्य देवी माता दंतेश्वरी के मंदिर में जाकर यात्रा का समापन होगा ।

उन्होंने बताया की बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच के संरक्षक पूर्व विधायक भोजराज नाग हैं और उन्हीं के नेतृत्व में यात्रा प्रारंभ की गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button