जगदलपुर

कचरा पाटी परघना महारा समाज ने करवाई दंपति की ,मूल धर्म में घर वापसी

जगदलपुर । ग्राम पंचायत कुरंदी में आज कचरा पाटी परघना के द्वारा एक दंपति का घर वापसी किया गया, घर वापसी करने वाले दंपत्ति का नाम मनीज कश्यप, उम्र 26 वर्ष और एलीस कश्यप,उम्र 22 वर्ष है ।

समाज की समझाइश के बाद दोनों ने घर वापसी की इच्छा जताई जिसके बाद कचरा पार्टी परघना के द्वारा परंपरागत रूप से दोनों की मूल धर्म में वापसी करवाई ।

इस पर विश्व हिन्दू परिषद् जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी कहना है कि निकट भविष्य में ऐसे कई परिवारों की घर घर वापसी सामाजिक सहायता के जरिए करवाई जायेगी ।

इस दौरान बजरंग दल ने दंपत्ति को श्रीमद्भागवत गीता और श्री अयोध्या धाम से पूजीत अक्षत दे कर श्री अयोध्या धाम का निमंत्रण दिया और आगामी 22 जनवरी को घर में दीपावली जैसा उत्सव मनाने का आग्रह किया ।

इस घर वापसी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में नाईक – धबलू ,मदन ,संपत, पाईक -सामु,गुरुबंधु,

सोमारू ,धनुरजय बघेल, ईश्वर कश्यप,लक्ष्मण बघेल,धरमीराम कश्यप,दिनेशकुमार,दयासिंग,कमलसाय,गोरखा, दयाराम, अस्तु, दया, मोतीराम, तुलाराम, मुन्ना, देवदास और मोतीराम उपस्थित रहे ।

वहीं विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल जिला बस्तर से प्रेम चालकी उपाध्यक्ष विहिप,मुन्ना बजरंगी जिला गौ रक्षा प्रमुख,भवानी सिंह चौहान नगर सह संयोजक और योगेश रैली नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button