नेगानार से दरभा तक जर्जर सड़क बनी कीचड़ का तालाब, रोज हो रही हैं ,दुर्घटनाएं

जगदलपुर सुकमा की लाइफ़ लाइन बनी हादसों का घाटी
जगदलपुर । जिले के दरभा विकासखंड में सड़क की हालत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बारिश की वजह से सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं रहा गई है, क्योंकि बारिश कि सड़क के किनारे डाली गई मिट्टी सड़क पर कीचड़ के रूप में आ गई है ।जिससे फिसलन बढ़ गई है । यहां बड़े वाहन हों या दोपहिया वाहन सब अचानक फिसल रहे हैं । जिससे कोई बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। जबकि दोपहिया वाहन चालक यहां रोज फिसल कर गिर रहे हैं ,लेकिन राहत की बात यह कि अब तक किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं ।
दरअसल नेगानार से दरभा तक की 10 किलोमीटर की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे, टूटी सड़क और सड़क किनारे की मिट्टी का कीचड़ के रूप में सड़क पर आने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन अब तक जिम्मेदार विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत के लिए कदम नहीं उठाए गए हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके और लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
ज्ञात रहे कि यही सड़क जगदलपुर को सुकमा से जोड़ती है ,लेकिन इस सड़क की मरम्मत को लेकर न तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गम्भीर हैं न ही विभाग। अभी हाल ही दो ट्रक और एक कार इस सड़क में दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे ।लेकिन उसके बाद भी प्रशासन ने इस सड़क की मरम्मत को लेकर कोई कदम नहीं उठाए ।
अभी हफ्ते भर की बारिश में सड़क की स्थिति आवागमन लायक नहीं है ,यदि आगामी दिनों में बारिश ज्यादा हुई तो इस सड़क में आवागमन पूरी तरह बाधित होना तय है। बता दें कि इसी सड़क से होकर ही प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात जाया जाता है,बारिश में बड़ी संख्या में पर्यटक तीरथगढ़ आते हैं , लेकिन इस वर्ष सड़क की स्थिति देखकर इस पर ब्रेक लग सकता है।



