Monday, April 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़दंतेवाड़ातेंदूपत्ता के सफल संचालन हेतु कार्यशाला का आयोजन

तेंदूपत्ता के सफल संचालन हेतु कार्यशाला का आयोजन

तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य सभी विभागों की जिम्मेदारी : – कलेक्टर

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा वनमंडल अंतर्गत तेंदूपत्ता सीजन 2026 के सफल संचालन हेतु नीलाम हॉल, काष्ठागार डिपो दंतेवाड़ा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

कार्यशाला में कलेक्टर दंतेवाड़ा श्री देवेश कुमार ध्रुव, एसपी श्री गौरव राय एवं डीएफओ श्री रंगनाधा राधाकृष्णा वाय उपस्थित रहे। इसके साथ ही एसडीओ गीदम, एसडीओ दंतेवाड़ा तथा गीदम, दंतेवाड़ा, बचेली एवं बारसूर रेंज के रेंजर, प्रबंधक, फड़मुंशी एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य केवल वन विभाग का नहीं, बल्कि सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के सभी फड़ों में लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक तेंदूपत्ता संग्रहण सुनिश्चित करें, जिससे ग्रामीण परिवारों को अधिक लाभ मिल सके।

दंतेवाड़ा नक्सल मुक्त, अब विकास को मिलेगी गति: एसपी

एसपी श्री गौरव राय ने कहा कि दंतेवाड़ा अब पूर्ण रूप से नक्सल मुक्त हो चुका है। अब अंदरूनी गांवों तक शासन की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है, जिससे जिले का विकास तीव्र गति से हो सके। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में पुलिस विभाग हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है।

चुनाव ड्यूटी की तरह मिलकर करें कार्य : डीएफओ

डीएफओ श्री रंगनाधा राधाकृष्णा वाय ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य को सभी को चुनाव ड्यूटी की तरह गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ मिलकर करना होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की। कार्यशाला में तेंदूपत्ता संग्रहण, उपचारण एवं बोरा भर्ती से संबंधित प्रक्रियाओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel