Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़जगदलपुरमुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय की घोषणा पर जगदलपुर बीजेपी कार्यालय...

मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय की घोषणा पर जगदलपुर बीजेपी कार्यालय में जमकर थिरके,बीजेपी नेता और कार्यकर्ता

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं ने जमकर खुशियाँ मनायी। भाजपा जिला कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। जोरदार आतिशबाजी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिठाईयाँ बांटी और ढोल नगाड़े में जमकर थिरके।

शाम को नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा होने के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय में एकत्र रहे और खुशियाँ मनाने, बधाइयाँ देने का सिलसिला देर शाम चलता रहा। भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि प्रदेश में पहली बार आदिवासी वर्ग से मुख्यमंत्री भाजपा ने बनाया है, यह अत्यंत हर्ष का विषय है। श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे।

इस दौरान भाजपा कार्यालय में प्रमुख रूप से विद्या शरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, वेदप्रकाश पाण्डेय,प्रदीप देवांगन, राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी, परिस बेसरा, रिंकू पाण्डेय,मनोज पटेल,नरेंद्र पाणिग्रही,राजपाल कसेर,प्रकाश झा, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, भारती श्रीवास्तव,दिनेश पाणिग्रही, अतुल सिम्हा, सपन देवांगन, सतीश बाजपेयी, संजय विश्वकर्मा, निर्मल पाणिग्रही, धनसिंह नायक,प्रमिला कपूर, दंतेश्वर राव, अनिमेष चौहान, कमल पटवा, सूरज मिश्रा,शैलेष श्रीवास्तव, प्रेम यादव, आनंद झा, संजय चंद्राकर, जगत चौहान, ममता सिंह राणा, किरण सेन, रानी चेरपा , ममता पोटाई, विभा राव, नीलम यादव, अलका सेंगर, डाकेश्वरी पांडे, कौशल्या साहू ,अनिता श्रीवास्तव, माया रानी बराई, ममता घोष , अंजु राय, गंगोत्री चंद्रवंशी ,वंदना दास, सुमित्रा ठाकुर, कुसुम परिहार आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel