Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़दंतेवाड़ाभांसी के डामर प्लांट में आगजनी घटना में शामिल 02 विधि से...

भांसी के डामर प्लांट में आगजनी घटना में शामिल 02 विधि से संघर्षरत् बालक सहित 09 माओवादी गिरफ्तार

चंद्रकांत क्षत्रिय,दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् डीआरजी, बस्तर फाइटर्स दन्तेवाड़ा, सीआरपीएफ 111 बटालियन एफ कंपनी फरसपाल एवं थाना फरसपाल का संयुक्त बल थाना फरसपाल से लगे जिला दंतेवाड़ा व जिला बीजापुर के सरहदी क्षेत्र मुण्डेर, चिडरापाल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी/कामालूर एलओएस कमाण्डर सोनू ओयाम के साथ लगभग 20-25 माओवादियों के उपस्थिति की सूचना पर ग्राम मासोड़ी, चिडरापाल एवं मुण्डेर के जंगल/पहाड़ी की ओर नक्सल ग़श्त, सर्चिंग हेतु रवाना किया गया था ।

नक्सल ग़श्त सर्चिग के दौरान ग्राम चिडरापाल व मुण्डेर के जंगल/पहाड़ी में पुलिस पार्टी को देखकर 09 संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगे। जिन्हें पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः –

1. दशरु ओयाम पिता स्व0 सुकलू ओयाम उम्र लगभग 20, सीएनएम सदस्य।

2.संतोष उर्फ पाकलू मण्डावी पिता स्व0 लक्खू मण्डावी उम्र लगभग 35 वर्ष, डीएकेएमएस सदस्य।

3. गोपी कुंजाम पिता स्व0 आयतु कुंजाम उम्र लगभग 28 वर्ष, डीएकेएमएस सदस्य।*

4.छोटू ओयाम पिता स्व0 सुक्कू ओयाम उम्र लगभग 20 वर्ष सीएनएम सदस्य।

5.राकेश कड़ियाम पिता मनकू कड़ियाम उम्र लगभग 24 वर्ष सीएनएम सदस्य।

6.लालू कड़ती पिता स्व0 बुगूर कड़ती उम्र लगभग 38 वर्ष सीएनएम सदस्य।

7. मनीराम ओयाम पिता सोमडू ओयाम उम्र लगभग 25 वर्ष सीएनएम सदस्य तथा अन्य 02 विधि से संघर्षरत् बालक (सीएनएम सदस्य)

उपरोक्त सभी आरोपी भांसी निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आगजनी करने की घटना में शामिल थे। उपरोक्त माओवादियों के विरूद्व थाना भांसी के अप0क्र0- 21/23 धारा- 147, 148, 149, 435 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध होने से विधिवत गिरफ्तार कर 07 को न्यायिक रिमाण्ड पर तथा 02 विधि से संघर्षरत् बालक को बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel