रायपुर

भोपालपटनम में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रावण मास के उपलक्ष्य में विशेष अर्चना एवं अष्टोत्तर पूजा 

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर | 23 जुलाई: भोपालपटनम पटेल पारा रालापल्ली बालाजी मंदिर में श्रावण मास की पवित्रता और आध्यात्मिक ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए, भोपालपटनम के पटेलपारा स्थित श्री श्री श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में इस मास के दौरान विशेष धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ किया गया है। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक उन्नति और भगवान वेंकटेश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अनुपम अवसर लेकर आया है।

श्रावण मास हिन्दू पंचांग के अनुसार अत्यंत पुण्यदायक माना जाता है, विशेषतः भगवान शिव और भगवान विष्णु की आराधना के लिए। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा पूरे श्रावण मास में नित्य अर्चना एवं अष्टोत्तर पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष पूजा में श्रद्धालु अपने नाम एवं गोत्र के साथ भाग लेकर भगवान वेंकटेश्वर से अपने एवं अपने परिवार के लिए विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। यह अनुष्ठान जीवन में सुख, समृद्धि एवं मानसिक शांति प्रदान करने वाला बताया गया है।

मंदिर समिति ने इस पुनीत कार्य में सहभागिता हेतु ₹1116.00 की सहयोग राशि निर्धारित की है, जिसमें अर्चना, अष्टोत्तर एवं पुजारी दक्षिणा सम्मिलित है।

संपर्क सूत्र – पंजीकरण एवं अधिक जानकारी हेतु:

पुजारी श्री अभिषेक (महाराज जी) –   82758 85467, 8641 06448

मंदिर समिति: –  93408 75165, 62675 19338

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुजनों से आग्रह किया है कि इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं और श्री वेंकटेश्वर स्वामी की दिव्य कृपा प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button