Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुरभोपालपटनम मण्डल मे भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम हुआ संपन्न 

भोपालपटनम मण्डल मे भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम हुआ संपन्न 

मुर्गेश सेट्ठी,भोपालपटनम । देश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे ,भाजपा सदस्यता महापर्व अभियान के अंतर्गत माननीय श्रीनिवास राव मद्दी के अध्यक्षता में सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण बैठक भोपालपटनम के सांस्कृतिक भवन में आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के जननायक पूर्व वन मंत्री श्री महेश गगडा विशेष रूप से उपस्थित रहे । सर्वप्रथम कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया भोपालपटनम के मंडल अध्यक्ष श्री वेंकटेश्वर आलम ने स्वागत अभिभाषण में आए हुए अतिथियों का स्वागत अभिवादन किया।

तत्पश्चात भोपालपटनम मंडल के नेतृत्व में इस बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प गुच्छ और फूल मालाओं के साथ किया गया। तत्पश्चा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीनिवास राव मद्दी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा पार्टी है, और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित और जनहित में कार्य करती है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनी, जिससे देश की विकास तेज गति से हो रहा है।

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को उन्होंने साविस्तारपूर्वक बताया और हम सब पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता का दायित्व है कि क्षेत्र के प्रत्येक अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है।और प्रत्येक हितग्राही को इसके बारे में सविस्तार पूर्वक बताकर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। जिसके माध्यम से हम गांव-गांव घर-घर पहुंचकर अधिक से अधिक भाजपा का सदस्य बनाने का काम करना है। तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने संबोधित करते हुए कहा है कि हम प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता का दायित्व है कि इस सदस्यता अभियान महा पर्व में शामिल होकर हम अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने का काम करना चाहिए।

और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति को बताने का कार्य करना चाहिए। और सभा को संबोधित करते हुए पूर्व वन मंत्री श्री महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए इस सदस्यता अभियान महापर्व में प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंच कर गांव-गांव घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्य अधिक से अधिक संख्या में बनाने का कार्य करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वेंकटेश्वर यालम ,जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर चाडक जिला कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती जया चिडेम ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रिंकी परस्ते , किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नीलम गणपत राव आनकारी सुधाकर, मंडल महामंत्री नरसिंह रेड्डी मंडल महामंत्री जी , एल,स्वामी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविंद कुमरे एवं समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel