दंतेवाड़ा

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल असरानी ने युवाओं से संगठनात्मक विषयों पर किया चर्चा

दंतेवाड़ा/गीदम | भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा गीदम मंडल द्वारा युवाओं से संवाद करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी,बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों पर पदाधिकारियों ने युवाओं से चर्चा किया | कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता ने युवाओं से चर्चा करते हुए कहा की युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही भाजपा का भविष्य है,युवा मोर्चा के साथियों को एकजुटता और संगठन के प्रति समर्पण भावना से कार्य करना चाहिए,हमारा लक्ष्य सिर्फ संगठन को मजबूत करने का होना चाहिए | भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा राहुल असरानी ने युवाओं से चर्चा करते हुए कहा की भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं को अवसर देती है,भाजपा में परिवारवाद का कोई महत्त्व नहीं,हम सब एकजुट होकर कार्य करें तो हर लक्ष्य को हासिल कर सकते है।

भाजपा सिर्फ राजनीतिक, लक्ष्यों के लिए कार्य नहीं करती देश के लिए एवं राष्ट्रहित के लिए कार्य करती है | श्री असरानी ने कहा की युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलती है।राहुल असरानी ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और निरंतर जनसंपर्क के माध्यम से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा किया । उनके मार्गदर्शन से उपस्थित कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र ठाकुर ने किया | इस दौरान गीदम मंडल महामंत्री अजय अवस्थी,युवा मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य वीरेश मिश्रा,पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र निर्मलकर,हरमिंदर सिंह,पार्षद सूरज ठाकुर,पूर्व पार्षद राधे साहू,आयुष सिंह चौहान,अनीश जार्ज,आदर्श ओसवाल,राजेंद्र स्वाई,रोशन शर्मा,यशवंत शर्मा,ओम कालेस्वर नायक,शैलेन्द्र सिंह,मुकेश देवांगन,आशीष गुप्ता,सुधीर नाग,विष्णु शिवहरे,संजय देवांगन,रंजीत,डिवीन थामस,रवि गुप्ता,राहुल सोनवानी,निलांदु अधिकारी,विजय खाखा,मोनू दास मानिकपुरी,हितेश कौशल,कमल कुमार यादव,राजेश साहू,शिवम् गुप्ता,राज सोनानी,ऋषि गुप्ता,महेश शिवहरे,सचिन गुप्ता,रूद्र कोरेटिया,सानू सिंह ठाकुर,बादल बड़ोले,निहाल ठाकरे,विशु यादव,मोहन पाल,किशन शर्मा,अरुण गुप्ता,पंकज यादव एवं युवा साथी व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button