जगदलपुर

बस्तर में इको पर्यटन और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा, संजय पांडे ने केदार कश्यप का जताया आभार

जगदलपुर।  नगर निगम में नेताप्रतिपक्ष संजय पांडे ने वनमंत्री केदार कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि बस्तर में इको पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। विकसित कार्य योजना बनाकर क्षेत्र के लोगों को पर्यटन के माध्यम से रोजगार देने का कार्य होगा।

संजय पांडे ने कहा कि बस्तर में प्राकृतिक चिकित्सा का संबंध आदिकाल से रहा है। आज भी हमारे आदिवासी अंचलों में पुराने चिकित्सा पद्धति से कई गंभीर बीमारी का इलाज संभव हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्राकृतिक चिकित्सा को विकसित करने के दृष्टि से जो योजना बनाई है उसके लिए वनमंत्री केदार कश्यप का आभार व्यक्त करते हैं। पेशे से शिक्षक सरिता कश्यप ने बजट 2024 को बस्तर संभाग को समर्पित बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने विकास के हर वादे को पूरा करने का कार्य किया है। सरिता ने कहा कि बस्तर संभाग आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां के युवाओं में काफी उत्साह और जुनून है। हर दिशा में आगे बढ़ने की अद्भुत क्षमता है। ऐसे समय में वनमंत्री केदार कश्यप जी के प्रयासों से साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बस्तर को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बस्तर के युवाओं को अवसर देने के लिए छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी भवन का निर्माण जगदलपुर में किया जाना। बस्तर के युवा पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक निर्णय है।

महाविद्यालयीन शिक्षा के क्षेत्र में होगा विकास कार्य, युवाओं को स्थानीय स्तर पर अनेकों सुविधा तेजपाल शर्मा ने वनमंत्री केदार का जताया आभार

बस्तर के युवा तेजपाल शर्मा ने कहा कि पांच सालों में कांग्रेस की सरकार में काबिज बस्तर के कांग्रेसी नेताओं ने बस्तर को केवल लूटने का काम किया है। आज भाजपा की सरकार ने साबित कर दिया कि भाजपा ने बनाया है तो भाजपा ही संवारेगी।

वनमंत्री केदार कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए तेजपाल ने कहा कि बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर में महाविद्यालय भवनों का निर्माण करने का प्रावधान बजट में शामिल है। साथ ही कई स्थानों पर छात्रवास भी बनाया जाएगा। हाई स्कूल एजुकेशन के बाद बस्तर के युवाओं को महाविद्यालयीन शिक्षा के लिए कहीं भटकने की जरूरत नही पड़ेगी। अपने ही जिला और घर में उच्च शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे।

साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बस्तर बढ़ेगा- सरिता कश्यप

तेंदूपत्ता संग्रहकों के लिए भाजपा का बड़ा निर्णय- विनायक गोयल

चित्रकूट विधायक विनायक गोयल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वनमंत्री केदार कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि आदिवासी समाज के लोगों का आर्थिक उन्नति प्रशस्त करने का निर्णय भाजपा ने लिया है। बजट 2024 में भाजपा सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहकों को बड़ी सौगात दी है। जहां प्रति बोरा 5500 रुपये प्रति बोरा हरा सोना खरीदेगी। इसके साथ ही चरण पादुका का वितरण भी संग्रहकों को किया जाएगा।

बस्तर का सर्वांगीण विकास के लिए क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वनमंत्री केदार कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बस्तरवासियों से जो वादा किया था उसे निभाया है। पांच वर्षों के पश्चात ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विकास की गति अभी बढ़ने वाली है।

स्कूल, कॉलेज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, न्ययालय, आयुर्वेदिक औषधालय, आई टी आई संस्थान, प्रौद्योगिकी केंद्र भवन, प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जा रहा है। 2024 का यह बजट बस्तर संभाग के विकास का बजट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button