जगदलपुर

नागपुर में मनाया जायेगा कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस,जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी….

कांग्रेस के 139वां स्थापना दिवस पर लोकसभा चुनाव हेतु कॉंग्रेस पार्टी नागपुर से शुरू करेगी लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान 

नागपुर में होने वाली रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी करेंगे शिरकत

जगदलपुर । आज बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने संभाग मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता आयोजित कर 28 दिसंबर को कॉंग्रेस के139वां स्थापना दिवस पर नागपुर में आयोज‍ित रैली व आगामी लोकसभा चुनाव हेतु जानकारी दी।

शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा,कॉंग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर कॉंग्रेस पार्टी नागपुर में एक बड़ी रैली का आयोजन लोकसभा चुनाव-2024 प्रचार अभियान का शंखनाद करेगी..स्‍थापना द‍िवस पर आयोज‍ित होने वाली रैली में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी. इसमें करीब 10 लाख से ज्‍यादा लोगों के श‍िरकत करेंगे.जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित प्रदेश पदाधिकारीगण, अध्यक्षगण सहित हज़ारों कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेने नागपुर पंहुचेंगे ।

शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगे कहा,नागपुर में आयोजित यह रैली राजनीति में परिवर्तन का शंखनाद होगा,यह रैली बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में केंद्र सरकार की विफलता,संवैधानिक संस्थाओं की स्वायता पर हमला के विरोध में आम जनता की प्रबल आवाज बनेगी ।

कॉंग्रेस पार्टी अपने स्थापना के समय 1885से ही जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती आई है..देश की आज़ादी की लड़ाई कॉंग्रेस पार्टी ने लड़ा और देश की आज़ादी के बाद भारत के नवनिर्माण में कॉंग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है..कॉंग्रेस पार्टी हमेशा जनसमस्याओं को लेकर मुखर व निष्पक्ष रही है और आगे भी जनता की आवाज बने रहेगी..और आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में बदलाव को लेकर हम तैयार है ।

इस प्रेसवार्ता में शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफिरा साहू,राजेश राय,अवधेश झा, ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, शादाब अहमद, सलीम जाफर अली, विजेंद्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button