बैकुंठपुर

दि एकलव्य आईसेक्ट प्रशिक्षण संस्थान की मनमानी के खिलाफ़ अभाविप ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बैकुंठपुर।।अभाविप इकाई, बैकुंठपुर द्वारा दि एकलव्य आईसेक्ट प्रशिक्षण संस्थान, भट्टी पारा, बैकुंठपुर द्वारा विद्यार्थियों के साथ की जा रही, कथित अनियमितताओं एवं आर्थिक शोषण के विरोध में कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपकर* त्वरित कार्रवाई की मांग की गईं।

अभाविप ने इस पूरे मामले को विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए, प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि सत्र – 2024 में लगभग 65 विद्यार्थियों से परीक्षा एवं प्रशिक्षण के नाम पर प्रति विद्यार्थी लगभग 20,000 रुपये की राशि ली गईं और वहीं सत्र – 2025 के लिए लगभग 30 विद्यार्थियों से 10,000 से 15,000 रुपये तक की वसूलीं की गईं।

विद्यार्थियों का कहना है कि राशि लेने के बावजूद अब तक न उनकी परीक्षा कराई गई और न ही उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गये, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो रहा है तथा उनमें भारी रोष व्याप्त है।अभाविप ने कहा कि शिक्षा के नाम पर विद्यार्थियों से धनराशि लेकर उन्हें परीक्षा और प्रमाण पत्र से वंचित रखना, न केवल गंभीर लापरवाही है, बल्कि यह विद्यार्थियों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ भी है।

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी संस्था प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा विद्यार्थियों से ली गई राशि वापस कराईं जाए।

नगर मंत्री नीरज राजवाड़े के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन के माध्यम से अभाविप ने स्पष्ट कर दिया है कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव संघर्षरत है तथा किसी भी प्रकार के शैक्षणिक शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यदि इस पर शीघ्र एवं उचित कार्रवाई नहीं की गईं, तो अभाविप *चरणबद्ध तरीके से एवं उग्र आंदोलन* करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासनकी होगी।

इस अवसर पर आकांक्षा साहू व आयुषी साहू‌ सहित अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित रहें तथा सभी ने एक स्वर में विद्यार्थियों के न्याय की मांग की।अभाविप ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर न्याय सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button