दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा के कारली में सड़क हादसा, इनोवा ने एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर , एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो…

चंद्रकांत क्षत्रिय,दंतेवाड़ा। गुरुवार तड़के 3:30 बजे कोई सड़क दुर्घटना में नगर के एक होनहार छात्र ने अपनी जान गंवा दी। जिससे दंतेवाड़ा नगर में शोक व्याप्त हो गया। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रशांत अग्रवाल के बड़े बेटे आशुतोष अग्रवाल की गुरुवार सुबह कारली के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक आशुतोष अग्रवाल दंतेवाड़ा में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था और देर रात पढ़ाई खत्म करने के दौरान उसने अपने प्रतिष्ठान में काम करने वाले युवक को सुबह 3:30 बजे घूम कर आने की बात कही। इसके बाद मृतक आशुतोष अग्रवाल और उनकी दुकान में कार्य करने वाला युवक कृष्ण यादव दोनों एक्टिवा में सवार होकर दंतेवाड़ा से पुलिस लाइन कारली की और निकल गए।

मिली जानकारी के अनुसार जहां एक तेज रफ्तार इनोवा कार भैंस को बचाते हुए स्कूटी में सवार आशुतोष अग्रवाल और कृष्णा यादव को सीधी टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया।

इस दुर्घटना में एक्टिवा चला रहा आशुतोष अग्रवाल और पीछे बैठे कृष्ण यादव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान आशुतोष अग्रवाल की मौत हो गई। आशुतोष अग्रवाल का उपचार कर रहे हैं डॉक्टर मंडल ने बताया कि आशुतोष अग्रवाल का लिवर दुर्घटना की वजह से फट गया था। वहीं कृष्ण यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया गया है।

मृतक आशुतोष अग्रवाल के परिजनों के अनुसार आशुतोष मेधावी छात्र था उसने दिल्ली जाकर यूपीएससी की कोचिंग भी हासिल की थी। परिजनों ने बताया कि कोचिंग पूरी होने के बाद आशुतोष ने दंतेवाड़ा में ही रहकर यूपीएससी की तैयारी की बात कही थी।

आशुतोष की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा ना आए इसलिए परिजनों ने उसे अपने नवीनतम प्रतिष्ठा के ऊपर ही कमरा दिया था जिसमें रहकर वह पढ़ाई करता था।

वहीं मृतक के पिता अपने माता-पिता को उपचार के लिए लेकर विशाखापट्टनम गए हुए थे दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वह भी लौट आए।

मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गीदम विजय पटेल ने बताया कि जीरो में मर्ग कायम करके गीदम थाना में मामले की विवेचना कर रही है।

प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला कायम किया गया है, सीसीटीवी कैमरे गीदम और दंतेवाड़ा के बीच देखने से पता चला कि स्कूटी में सवार आशुतोष अग्रवाल और उनके साथ बैठा उसकी टक्कर मारने के बाद इनोवा गाड़ी वहां दंतेवाड़ा से गीदम की ओर आई गुमडा की ओर निकल गई।और भी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। दुर्घटना कार्य करने वाली वहां की पहचान कर ली गई है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button