जगदलपुर

जगदलपुर में पहली बार बुलडोजर कार्रवाई,बस्तर पुलिस और यातायात पुलिस ने 312 मोडिफाइड साइलेंसरों और 40 प्रेशर हॉर्न पर चलाया बुलडोजर, देखें वीडियो….

जगदलपुर। बस्तर पुलिस और यातायात पुलिस ने पहली बार मोडिफाइड साइलेंसरों और हॉर्न पर बड़ी कार्रवाई की है और जब्त 312 साइलेंसरों और 40 प्रेशर हॉर्न पर बुलडोजर चला दिया है । कोतवाली थाना परिसर में हुए इस आयोजन में नष्ट किये गए सामान की अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख रुपए आंकी जा रही है ।

यातायात पुलिस विगत कई महीनों से कानफाड़ू आवाज निकालने वाले साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वालों और हॉर्न में खिलाफ यह विशेष अभियान चला रही थी। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे इन साइलेंसरों और प्रेशर हॉर्न को नष्ट किया गया। जगदलपुर नगर के इतिहास में पहली बार हुई इस कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक और मीडियाकर्मी भी मौके पर पहुंचे थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बस्तर पुलिस और यातायात पुलिस के तत्वाधान में विगत महीनों से मोडिफाइड साइलेंसरों और प्रेशर हॉर्न पर जब्ती की कार्रवाई की जा रही थी।इस दौरान पुलिस द्वारा 312 मोडिफाइड साइलेंसर और 40 प्रेशर हॉर्न को जब्त किया गया था।इस पूरे सामान की कोतवाली परिसर में नष्टीकरण की कार्रवाई की गई है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने कहा कि आगामी दिनों में भी आम लोगों को मोडिफाइड साइलेंसरों और प्रेशर हॉर्न से तकलीफ न हो इसलिए यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा इस दौरान बस्तर पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता का पाठ भी पढ़ाया जायेगा और दंडात्मक कार्रवाई भी की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button