जगदलपुर नगर में अवैध नल कनेक्शन धारकों और बकाया जल कर दाताओं पर कार्रवाई से हड़कंप,नल कनेक्शन काटने के दौरान बकायेदार ने कर्मचारियों को दी गोली मारने की धमकी, देखें वीडियो…

जल कर के करोड़ों रूपये बकाया ,जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता आए हरकत में, कार्रवाई के बाद दो दिन में ढाई लाख रुपए की वसूली
जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर के द्वारा अवैध नलकर धर्म को और बताएं जल करदाताओं के ऊपर प्रारंभ कर दिया निगम के द्वारा पूर्व सूचना के आधार पर 17 तारीख से नगर निगम पीएचई के 10 सदस्य टीम ने अपना कार्य प्रारंभ कर दिया निगम पीएचई का जांच दल अमला घर घर जाकर नल कनेक्शन धारकों से संपर्क कर उन्हें, जलकर बकाया राशि को जमा करने और अवैध नल धारकों को वैध करवाने हेतु पसीने बहा रही है
जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने बताया कि महापौर संजय पांडे के निर्देशानुसार 17 तारीख से निगम द्वारा गठित के दल के द्वारा डोर टू डोर संपर्क करने के क्रम में 17 और 18 तारीख को 50 अवैध नल धारकों को नोटिस दी गई इनमें से आठ अवैध कनेक्शन धारक ने निर्धारित शुल्क जमा कर अपना नल वैध करवाया और साथ में 15 नल काटे गए एवं एवं 2,50, 000ढाई लाख की वसूली की गई
सुरेश गुप्ता जलकर सभापति ने नगर के जलकर बकायेदारों से अपील करते हुए कहा की निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का लाभ लेकर आने वाली परेशानियों से बचे, अभियान के दौरान जो अपना जलकर जमा कर रहे हैं और अवैध कनेक्शन वैध कराते हैं तो उन्हें विशेष राहत दी जा रही है अभियान समाप्ति के बाद अवैध कनेक्शन धारक और जलकर बकायेदारों, दोनों के ऊपर नगर निगम द्वारा अतिरिक्त जुर्माना लगाने का प्रावधान लाएगी, जिससे आने वाले समय में इन्हें और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है वर्तमान में 31 मार्च तक महापौर के निर्देशानुसार चलाए जा रहा है इस अभियान का लाभ लेते हुए नियमों का पालन करें और निगम को सहयोग प्रदान करें।
नल कनेक्शन काटने के दौरान निगम कर्मचारियों को करना पड़ रहा विवाद और धमकी का सामना
कार्रवाई के दौरान निगम कर्मचारियों को बकायेदारों के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है । जहां बकायेदार जल कर अदा करने की जगह निगम कर्मचारियों को देख लेने और गोली मार देने की धमकी दे रहे हैं ।ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें भुवन झा नामक बकायेदार जिस पर लगभग ₹43000 का जलकर बकाया है उसने नल कनेक्शन काटने के दौरान निगम कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दी ।जिस पर कर्मचारियों ने ऐसी भाषा का विरोध जताया । हालांकि मामला आगे नहीं बढ़ा और निगम कर्मियों ने नल कनेक्शन काट दिया।
इस मामले में जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि निगम कर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं,इस अभियान में लोग उनसे सहयोग करें और उन्हें अपमानित करने या धमकाने का प्रयास न करें । नगर की निर्बाध स्वच्छ पेयजल प्रदान करने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है ।



