Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुरग्राम पेददाकोरमा में। नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना

ग्राम पेददाकोरमा में। नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना

मुर्गेश शेट्टी, बीजापुर,दिनांक: 22/09/2025। जिला बीजापुर के सुदूरवर्ती ग्राम पेद्दाकोरमा में दिनांक 16/09/2025 को नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना की गई है। यह पहल छत्तीसगढ़ शासन की “नियद नेल्ला नार” योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु की गई है।

प्राकृतिक चुनौतियों के बीच साहसिक कार्य:-
विपरीत मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए इन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना सफलतापूर्वक की। यह कदम न केवल सुरक्षा दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्रीय विकास की गति को भी सशक्त करेगा।

आधारभूत संरचना का विस्तार:-
बीजापुर, पदेड़ा, पालनार, पेददाकोरमा, मुनगा एवं आसपास के ग्रामों को सड़क मार्ग एवं अन्य सुविधाओं से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।

सुरक्षा और विकास का समन्वय:-
सुरक्षा कैम्प की स्थापना से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, पीडीएस दुकानें, मोबाइल नेटवर्क, सड़क और पुल-पुलिया जैसी सुविधाएं सुलभ होंगी। इससे माओवादियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

नक्सल उन्मूलन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ:-
वर्ष 2024 से अब तक बीजापुर जिले में कुल 37 सुरक्षा कैम्प स्थापित किए गए हैं। इन प्रयासों के फलस्वरूप 496 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, 195 माओवादी मुठभेड़ में मारे गए हैं तथा 918 माओवादियों की गिरफ्तारी हुई है। यह नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी रणनीतिक सफलता है।

प्रशासनिक नेतृत्व एवं सहयोग:-
इस अभियान को सफल बनाने में श्री सुन्दरराज पी. (पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज), श्री शालिन (महानिरीक्षक, केरिपु ऑप्स, CG सेक्टर रायपुर ), श्री कमलोचन कश्यप (उप पुलिस महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा रेंज), श्री बी.एस. नेगी (उप महानिरीक्षक, केरिपु रेंज बीजापुर), डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव (पुलिस अधीक्षक, बीजापुर), श्री विजेंद्र सिंह कमांडेंट केरिपु 222 बटालियन, श्री आर. एस. जंगीर कमाण्डेन्ट केरिपु 168 बटालियन, श्री सुनील कुमार राही, केरिपु 85 बटालियन, श्री अमित कुमार कमांडेंट कोबरा 202 बटालियन, श्री अमन कुमार झा अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स बीजापुर, श्री रविन्द्र कुमार मीणा अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स बीजापुर, श्री कुलदीप सिंह डीसी ऑप्स केरिपु बीजापुर, श्री विनीत कुमार साहू उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण सराहनीय रहा।

जन-उत्साह एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया:-
स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा कैम्प की स्थापना को लेकर उत्साह है। यह पहल उनके जीवन में शांति, स्थायित्व और क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

विकास की गति:-
वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में अब तक जिले में कुल 37 नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किए जा चुके हैं। “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, मोबाइल टावर, आंगनबाड़ी और अन्य जन-सुविधाओं का तीव्रता से विस्तार हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel