बीजापुर

गोलागुड़ा पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र, सड़क-नाली-लाइट निर्माण की मांग की

 

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर 11 जुलाई 2025/जिले के भोपालपटनम ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गोलागुड़ा के जनप्रतिनिधियों ने गांव की आधारभूत समस्याओं को लेकर 5 / 5 / 2025 को जिला कलेक्टर महोदय से जनदर्शन में भेंट कर एक प्रार्थना पत्र सौंपा। इस आवेदन के माध्यम से उन्होंने गांव में सड़कों की जर्जर स्थिति, जल निकासी व्यवस्था की कमी और बिजली की समस्या पर ध्यान आकर्षित किया।

गांववासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़कों की हालत बेहद खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया कि जल्द से जल्द आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएं।

प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

1.मुरूमीकरण कार्य: दुर्गम मधुसूदन के घर से वासम चिन्ना के घर तक।

2.सीसी सड़क निर्माण:

3.बलदेव मरकाम के घर से पंचायत भवन तक।

4.सुशील गुरला के घर से गुरला गोपाल के घर तक।

5.नाली निर्माण (मांझीपारा क्षेत्र):

6.गुरला गोपाल के घर से लंबाडी तिरुमला के घर तक।

7.इनला विजय के घर से सोनला अनीता के घर तक।

8.स्ट्रीट लाइट स्थापना: माता मंदिर गोल्लागुड़ा से दुर्गा मंदिर मांझीपारा तक।

इस प्रतिनिधि मंडल में सरपंच उमा वाडेकर, उपसरपंच राजेश गौतुल, पूर्व जनपद सदस्य सुनील गुरला, रत्नाकर गौतुल और उषाकांता गौतुल शामिल रहे।

ग्रमवासियों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देकर शीघ्र समाधान की दिशा में कदम उठाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button