रायपुर

कांग्रेस नेता पर फेसबुक में अभद्र टिप्पणी का आरोप, भाजपा ने बीजापुर कोतवाली में दर्ज कराई FIR

तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कोतवाली घेराव की चेतावनी

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर 29 जुलाई ( संवाददाता)। बीजापुर जिले के कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर के खिलाफ सोमवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजापुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह टिप्पणी न केवल अशोभनीय है, बल्कि राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन भी करती है। उन्होंने तीन दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समयसीमा में कार्रवाई नहीं होती, तो भाजपा कार्यकर्ता बीजापुर कोतवाली का घेराव करेंगे।

इस दौरान बीजापुर पुलिस थाने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य श्री मथियास कुजूर, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री फूलचंद गागड़ा, युवा नेता श्री बी. गौतम राव, बीजापुर नगर पालिका के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि सोशल मीडिया के माध्यम से की गई इस तरह की अनर्गल टिप्पणियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति राजनीतिक द्वेष के चलते सार्वजनिक मंचों पर अभद्र भाषा का प्रयोग न कर सके।

कार्यकर्ताओं की मांगें:संबंधित कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई,सोशल मीडिया पर निगरानी व्यवस्था मजबूत होराजनीतिक शुचिता एवं मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि वे लोकतांत्रिक मर्यादाओं में रहकर संघर्ष करेंगे, लेकिन यदि प्रशासन ने समय रहते न्यायसंगत कदम नहीं उठाया तो उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button