Sunday, March 29, 2026
Homeछत्तीसगढ़समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री टंकराम...

समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री टंकराम वर्मा…..

रायपुर: प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार है। उन्होंने साहू समाज के गौरवशाली इतिहास और सेवा भाव की प्रशंसा की। माँ कर्मा देवी के आशीर्वाद से निनंवा में निर्मित यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कारों का केंद्र बनेगा। हमारी सरकार समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने और बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भवन आने वाली पीढि़यों के शैक्षिक और सामाजिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में ’माँ कर्मा साहू समाज भवन’ का लोकार्पण समारोह आज संपन्न हुआ। भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग साक्षी बने। श्री वर्मा ने कहा कि रायपुर जिले के ग्राम निनंवा में आज सामाजिक एकजुटता और विकास का एक नया अध्याय लिखा गया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की यह एकजुटता सम्मान और गौरव का संगम है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू संघ के श्री मनीराम साहू ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री देवनाथ साहू, श्री राजू शर्मा और श्री अनिल अग्रवाल सहित क्षेत्र के दिग्गज जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों और वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया गया। ’माँ कर्मा साहू समाज भवन’ का लोकार्पण समारोह के अवसर पर जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और स्वजातिय बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel