रायपुर

कुणाल ठाकुर बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री 

दंतेवाड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिया ने प्रदेश की कार्यकारणी एवं जिला अध्यक्षों की सुची जारी कि है। जिसमें दंतेवाड़ा जिले से कुणाल ठाकुर को प्रमुख जिम्मेदारी के रूप में प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिला है। कुणाल ठाकुर लगातार सक्रिय रहे हैं और युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष , जिला महामंत्री व जिला अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। साथ ही दुसरी बार जनपद सदस्य भी निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने पर दंतेवाड़ा जिला सहित बाकी जिलों के युवाओं में भी उत्साह है। कार्यकारणी की घोषणा होते ही दंतेवाड़ा के युवाओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की ।

कुणाल ठाकुर ने नवीन दायित्व हेतु संगठन महामंत्री पवन साय जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव‌ जी, केदार कश्यप जी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिया जी, विधायक चैतराम अटामी जी एवं जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता जी का आभार व्यक्त किया । वहीं दंतेवाड़ा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल असरानी एवं विरेश मिश्रा व भावना परगनीया को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button