जगदलपुर

ग्राम पंचायत कैकाचेरबहार में ग्रामीणों ने शासकीय राशन दुकान संचालन करने वाले समूह के विरुद्ध खोला मोर्चा, राशन दुकान में जड़ा ताला

की गांव के स्थानीय स्व सहायता समूह को राशन दुकान संचालन की जिम्मेदारी देने की मांग

जगदलपुर। ग्राम पंचायत कैकाचेरबहार राशन दुकान की खुलने और बंद होने की अनियमितता से ग्रामवासी बेहद परेशानी का सामना कर रहे हैं । सोमवार को राशन लेने पहुंचे ग्रामवासियों ने जब शासकीय राशन दुकान बंद पाया तो नाराज ग्रामीणों ने वहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने शासकीय राशन दुकान में ताला भी जड़ दिया।

दरअसल ग्राम पंचायत कैकाचेरबहार में राशन दुकान संचालित करने वाला समूह किसी अन्य गांव का है और वह अपने सुविधा अनुसार गांव में राशन दुकान खोलता और बंद करता है।

कैकाचेरबहार के ग्रामीणों की मांग है कि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गांव की ही महिला स्व सहायता समूह को राशन दुकान का संचालन सौंपा जाए।इस संदर्भ में ग्रामीण SDM को ज्ञापन भी सौंपने की तैयारी भी कर रहे हैं ।

ग्राम पंचायत कैकाचेरबहार की सरपंच जमन्ति नाग ने कहा कि पूर्व में भी ग्रामीणों ने राशन दुकान संचालन में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी ।जिसके संदर्भ में उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया था परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं।

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि वह 5 से 6 किलोमीटर दूर से राशन लेने आते हैं , परंतु राशन दुकान कभी बंद या दोपहर 12 बजे के बाद खोला जाता है । ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मजदूरी करने भी जाना होता है मगर राशन लेने के चक्कर में उनका पूरा दिन हो बर्बाद हो जाता है।

आज ग्रामीणों का सब्र का घड़ा भर गया और उन्होंने राशन दुकान संचालन करने वाले समूह के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया । बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने राशन दुकान के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

सरपंच के पति अजमन नाग ने बताया कि राशन दुकान संचालन करने वाले समूह का यह रवैया विगत कई वर्षों से चल रहा है अब ग्रामीणों की मांग है कि गांव के ही समूह को ये जिम्मेदारी दी जाए और जब तक इसका निर्णय नहीं होगा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button