जगदलपुर

अविनाश श्रीवास्तव  बनाये गए जगदलपुर भाजपा पूर्व मण्डल के अध्यक्ष

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने की घोषणा

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के जगदलपुर पू्र्व मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव बनाये गये हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने आज मंगलवार को जगदलपुर पूर्व मण्डल अध्यक्ष के रूप में अविनाश श्रीवास्तव के नाम की घोषणा की है। श्री श्रीवास्तव पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद के दायित्व का सफल निर्वहन कर चुके हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने नवनियुक्त जगदलपुर पूर्व मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव से पार्टी की रीति नीति पर कर्मठता से काम करते हुये संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है।

ज्ञात रहे कि अविनाश श्रीवास्तव युवा मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष के रुप में दो सफल कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैँ, बीजेपी ने उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए बीजेपी मंडल अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button