जगदलपुर

जगदलपुर की प्रसिद्ध समाज सेवी श्रीमती झरना मोहंती को मिला 2025 पुण्य श्लोका रानी अहिल्या बाई होलकर सम्मान

जगदलपुर।बस्तर जिले के जगदलपुर नगर की प्रसिद्ध समाज सेवी श्रीमती झरना मोहंती को रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांत से समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुण्य श्लोका रानी अहिल्या बाई होलकर सम्मान से सम्मानित किया गया है।

झरना मोहंती को यह सम्मान उदय चेरिटेबल वेलफेयर फाउंडेशन रायपुर द्वारा विगत 9 जून को प्रदान किया है।सम्मान पर श्रीमती झरना मोहंती का कहना है कि यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी ने अपने जीवन में धर्म, न्याय, लोकसेवा, नारी सशक्तिकरण तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में जो अनुकरणीय कार्य किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

झरना मोहंती का कहना है कि वह लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए न केवल सामाजिक क्षेत्र में अपना गिलहरी योगदान दे रही हैँ बल्कि इसके माध्यम से वह महिलाओं में जागरूकता का प्रयास कर रही हैँ।इस सम्मान से उन्हें अपने कार्य को और मनोयोग से करने की प्रेरणा मिलेगी।

जहां व्यक्तिगत उपलब्धि के झरना मोहंती को सम्मानित किया गया वहीं उनकी संस्था निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुण्य श्लोक महारानी अहिल्या बाई होलकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button