जगदलपुर

भारत में हॉकी खेल के प्रचार और प्रसार और बढ़ावा देने, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा “खेलो इंडिया अस्मिता हॉकी” प्रतियोगिता आयोजन

जगदलपुर।बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज सोमवार को “खेलो इंडिया अस्मिता हॉकी” का आयोजन किया गया। हम आपको बता दें कि “खेलो इंडिया अस्मिता हॉकी” भारत में हॉकी खेल के प्रचार और प्रसार को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाती है। “खेलो इंडिया” एक सरकारी पहल है जिसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना और उनकी खेल प्रतिभाओं को निखारना है। अस्मिता हॉकी का आयोजन इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए पंडरी पानी के हॉकी ग्राउंड और स्पोर्ट हॉस्टल में आयोजित किया गया ताकि युवा खिलाड़ियों को हॉकी जैसे खेल में अपनी पहचान बनाने का मौका मिल सके और खेल के प्रति उनका उत्साह बढ़े।

 

यह पहल भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। आयोजन में 4टीम ने भाग लिया खेलो इंडिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करके प्रथम स्थान पाया और माता रुक्मिणी आश्रम ने दूसरा स्थान पाया।

आयोजन में मुख्यातिथि के रूप में सहायक खेल संचालक खेल एवं यूवा कल्याण विभाग के राजेन्द्र प्रशिक्षक कार्तिक एवं पंडरी पानी के सरपंच हेमंत पोयाम, जिला क्रिड़ा अधिकारी वेद प्रकाश सोनी , व्यायाम शिक्षक कोटेश्वर नायडू, कोच कार्तिक सम्मिलित हुए।

आज भारत सरकार का एक उपक्रम अस्मिता विमेंस लीग की तहत बालिकाओं का हॉकी लीग मैच पंडरीपानी हॉकी स्टेडियम में कराया गया, इस लीग में प्रथम स्थान खेलो इंडिया सेंटर पंडरीपानी A टीम एवं विजेता खेलो इंडिया सेंटर पंडरीपानी की भी टीम रही। आज के मैच में राजेंद्र डेकाटे सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जगदलपुर वेदप्रकाश सोनी प्रभारी सहायक जिला खेल अधिकारी के हाथों बच्चों को पुरस्कृत किया गया, इस आयोजन में सरपंच पंडरीपानी हेमंत पोयम गजेंद्र शर्मा, प्रदीप साहू, प्रशिक्षक कार्तिक यादव मौजूद रहे अंत में खिलाड़ियों को स्वल्पाहार एवं मिठाई वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button