जगदलपुर

बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज का त्रिवर्षीय चुनाव संपन्न,योगेश ठाकुर बनाए गए समाज के संभागीय अध्यक्ष

जगदलपुर। रविवार को सिंचाई कॉलोनी जगदलपुर में स्थित सामाजिक भवन में बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज का त्रिवर्षीय चुनाव का आयोजन किया गया।

यह चुनाव समाज के संरक्षक कुमार जयदेव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। चुनाव में संभागीय अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर, संभागीय सचिव एम. डी. राठौर, कोषाध्यक्ष,रूद्रप्रताप सिंह चुने गए। इस प्रक्रिया में जगदलपुर ,बस्तर, दन्तेवाड़ा, सुकमा, कोडागाँव एव सुकमा जिला हेतु उपाध्यक्ष एवं सहसचिव तथा कार्यकारिणी सदस्य चयनित हुए।

कार्यक्रम में सिकन्दर सिंह, जगत सिंह, रणधीर सिह. मुरली सिंह, देवेन्द्र राठौर, श्रीमती अरूणा चौहान, श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती सावित्री परमार एवं अन्य पुरुष, महिला एवं युवा साथी सम्मिलित हुए।वहीं संभाग भर से बड़ी संख्या में ठाकुर समाज के लोग जुटे थे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button