जगदलपुर

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने की वार्षिक परीक्षा को सुबह की पाली में कराने की मांग,सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर । जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर जिला जगदलपुर के आदेश क्रमांक/ 2416 /परीक्षा/ वार्षिक/ 2023 _24 के द्वारा सतत एवं समग्र मूल्यांकन वार्षिक परीक्षा 2023_ 24 की परीक्षा माह अप्रैल 2024 में प्राथमिक विभाग हेतु प्रातः 10:30 से 12:30 तक तथा उच्च प्राथमिक विभाग हेतु प्रातः 10:30 से दोपहर 1:00 तक निर्धारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान तथा संभाग अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव  ने जिला शिक्षा अधिकारी जिला बस्तर, जगदलपुर को पत्र प्रेषित कर कहा कि माह अप्रैल में भीषण गर्मी के कारण राज्य शासन के निर्देश अनुसार प्रायः स्कूल का समय प्रातः कालीन किया जाता है ।अभी मार्च माह के मध्य सप्ताह से ही गर्मी बढ़ गई है तथा अप्रैल माह में भीषण गर्मी पड़ने लगेगी अतः भीषण गर्मी को देखते हुए तथा छात्रों एवं शिक्षकों को होने वाली परेशानी के दृष्टिकोण से सतत एवं समग्र मूल्यांकन वार्षिक परीक्षा 2023_ 24 की परीक्षा को प्रातः कालीन समय में संपन्न कराया जावे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button