जगदलपुर

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और विधायक किरण देव को पितृ शोक ,सुकमा में 18 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार..

जगदलपुर ।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक  किरण देव  के पिता  लक्ष्मी नारायण सिंह देव जी का आज सुबह वृदावन कॉलोनी स्थित आवास में निधन हो गया । उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम सुकमा जिले में किया जायेगा।

ज्ञात रहे कि लक्ष्मी नारायण सिंह देव काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे जिसके बाद आज सुबह उन्होंने  104 वर्ष की आयु में अंतिम श्वास ली।

स्व . लक्ष्मी नारायण सिंह देव ,करण सिंह देव, स्व. अमर सिंह देव, श्री कुमार जयदेव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंह देव  पिताजी और श्री विजित देव, श्री श्रृंगवेद देव के दादाजी है।

अंतिमयात्रा कल मूल निवास लुंबनी हाउस सुकमा से प्रातः 11:00 बजे निकाली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button