Thursday, April 9, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 09 अप्रैल को अंबिकापुर में पंडित रविशंकर त्रिपाठी...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 09 अप्रैल को अंबिकापुर में पंडित रविशंकर त्रिपाठी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण…

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 09 अप्रैल 2026 को सरगुजा जिला प्रवास के दौरान पंडित रविशंकर त्रिपाठी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।अनावरण कार्यक्रम अम्बिकापुर में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में दोपहर 02ः30 बजे आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छतीसगढ़ शासन के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री श्री अरुण साव करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि आदिम जाति विकास कृषि विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मछलीपालन पशुधन विकास विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त वाणिज्यिक कर आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री सरगुजा श्री ओपी चौधरी, पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय रहेंगे।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री नारायण चन्देल, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी, प्रभारी सदस्य महापौर परिषद एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 15 श्री मनीष सिंह एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 16 श्री गीता प्रजापति होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel