Saturday, April 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए...

जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

डॉ सत्यप्रकाश कोसरिया स्त्रीरोग विशेषज्ञ

स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का लाभ जिला वासियों को पूर्ण रूप से मिल रहा है, यहां पर वो सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं जो कि सामान्य प्रसव के साथ विपरीत समय में आपरेशन से प्रसव किया जा सके,साथ में गर्भवती महिलाओं के उच्चस्तरीय जांच सुविधा,सुसज्जित माइनर एवं मेजर ऑपरेशन कक्ष,प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात व्यवस्थित भर्ती वार्ड आदि आवश्यक सुविधाओं से पूर्ण है । यह सुविधा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन के साथ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ सत्यप्रकाश कोसरिया प्रभारी मातृ एवं शिशु चिकित्सालय प्रसव वार्ड के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।

 

स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ सत्यप्रकाश कोसरिया ने बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग बहुत संवेदनशील है जिसके चलते वर्तमान मे आज जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में चार स्त्रीरोग विशेषज्ञ,एवं दो एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के साथ आवश्यक नर्सिंग स्टाफ पदस्थ हैं साथ में आवश्यक सामान के साथ ऑपरेशन कक्ष प्रसव कक्ष,उपलब्ध है जिसके चलते पिछले साल प्रसव जोकि 1200 के अपेक्षा इस वर्ष 2025-26 में 2272 प्रसव हुआ है जिसमें 1772 सामान्य प्रसव और 500 आपरेशन से प्रसव हुआ है। साथ में 1200 महिलाओं का इस संस्था में नसबंदी ऑपरेशन भी किया गया है। इससे पता चलता है कि क्षेत्र के लोगों का विश्वास संस्थागत प्रसव के साथ नसबंदी ऑपरेशन पर मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में बढ़ा है, और आवश्यक सुविधाओं का लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है।

बेमेतरा सिंघौरी वार्ड 13 निवासी श्रीमति ऋतु साहू जो कि प्रसव पश्चात विगत चार दिन से मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में भर्ती स्वास्थ्य लाभ ले रहे ने बताया कि उन्होंने गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले सभी सुविधाओं का लाभ प्रारंभ से इस संस्था में लिया है यहां तक कि आपरेशन से प्रसव भी यहीं हुआ और मुझे किसी भी असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ा पूरा सुविधा लाभ निःशुल्क मिला जिनके लिए सरकार,जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग प्रमुख, संस्था प्रमुख के साथ डॉक्टर और स्टाफ का आभारी हुं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel