Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़जगदलपुरविकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए, चित्रकोट विधायक...

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल 

चित्रकोट । टेकामेटा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में आज चित्रकोट विधायक विनायक गोयल शामिल हुए।

जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,पशुधन विकास विभाग,स्वास्थ्य विभाग की शिविर का स्टॉल लगाया गया था,इस शिविर में अधिक संख्या में हितग्राहियों ने पहुँचकर अनेको योजना का लाभ लिया।

इस दौरान अनेको हितग्राहियों ने केंद्र सरकार से मिली योजना के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे विधायक विनायक गोयल का प्रारम्परिक रीति रिवाज के साथ उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान सरपंच टेकामेटा उर्मिला गोयल ,जिला पंचायत रैतू राम बघेल ,बाबुल नाग ,सोमारू कश्यप, रितेश दास जोशी ,जलंधर कश्यप, अनंत कश्यप, तुलाराम कश्यप, दशरथ, गुलाब सिंह ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
Advertisement Carousel